बल्देवगढ़ ।नगर के मंगल भवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसके पहले बस स्टैंड से मंगल भवन तक पैदल गुलाल लगाते हुए होली मिलन समारोह की रैली निकाली गई। जिसमें बुजुर्गों महिला, पुरुषों से आशीर्वाद लिया और युवाओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी रहे। अध्यक्षता नगरपरिषद अध्यक्ष शालिनी मिश्रा द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह रहे।
शुक्रवार की दोपहर २:३० बजे से बस स्टैंड से होली मिलन समारोह की रैली निकाली गई। उस रैली में रंग बिरंगी गुलाल लगाते हुए उड़ाई जा रही थी और आगे डीजे की धून पर युवा थिरक रहे थे। इसके साथ ही ढोलक और बाजे भी अपनी धून मिला रहे थे। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि खरगापुर विधायक राहुल सिंह घर-घर और गली मोहल्लों में जाकर आशीर्वाद ले रहे थे। नगर के लोगों द्वारा गुलाल लगाकर फूल मालाएं पहनाई गई।
समारोह में गायक कलाकारों द्वारा होली महोत्सव पर बुंदेली फ ाग एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही थी। उससे आमजन का मन मोह लिया। दर्शकों का कहना था कि अब तक के समय मे उन्होंने पहली बार नगर में ऐसा होली मिलन समारोह देखा है, जो इतनी भव्य, व्यवस्थित और मनमोहक तरीके से हुआ है। कार्यक्रम के दौरान खरगापुर विधायक राहुल सिंह ने कहा त्योहार भारतीय संस्कृति एवं जीवन-शैली का अभिन्न हिस्सा हैं, यहां कई तरह के रंग-बिरंगेव विविथतापूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें से आपसी प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करने वाला पर्व होली है। सबसे अच्छी बात यह है होली पर अनेकता में एकता का नारा चरितार्थ होता है, क्योंकि इस त्योहार को विभिन्न समुदायों के लोग साथ मिलकर मनाते हैं। इस दौरान विश्वदीपक मिश्रा, सौरभ मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पायक, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी, राजेंद्र मिश्रा, प्रभाषराज घनघोरिया, दयाराम कुशवाहा, थाना प्रभारी अमित साहू, सीएमओ बालकिशन पटेल, पार्षद इस्माइल अली, संध्या चौरसिया, कुर्शीद बानो, सुखवती आदिवासी, रजनी चढार, नारायणदास सोनी, भगवानदास कुशवाहा, नारायण कुशवाहा , मुकेश गुप्ता, सीपी सुड़ेले, दयाचंद्र राय, बारेलाल चौरसिया, मुन्ना वंशकार, रतिराम नापित रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

