टीकमगढ़।पूर्व केन्द्रीयमंत्री श्रीमंत माधवराव सिंधिया की 78वीं जयंती पर भाजपा नेता विकास यादव के निज निवास मामौन दरवाजा पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा रहे और अध्यक्षता कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गोपाल सिंह राय एवं वरिष्ठ नेता रविन्द्र श्रीवास्तव रहे। अतिथियों ने स्व० माधवराव सिंधिया के चित्र पर द्वीप प्रज्जवल कर माल्यार्पण किया। स्व0 सिंधिया का पुण्य स्मरण करते हुए मुख्य अतिथि अनुराग वर्मा ने कहा कि स्व0 माधवराव सिंधिया सच्चे जनसेवक थे उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया। वह सरलता, सुचिता और समाज सेवा के महान पर्याय रहे। कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि स्व० सिंधिया ने आजीवन वंचित, शोषित और निर्धन वर्गों की भलाई के लिये काम किया, वे मानवता और करूणा के ऐसे अगाध सिन्धु थे जिसमें सदा ही समाज सेवा की लहरें उठा करती थीं। उनके विचार और परोपकारी कार्य प्रत्येक जनसेवक के लिये प्रेरणा स्त्रोत हैं। पुष्पांजलि सभा के संयोजक विकास यादव ने कहा कि स्व० माधवराव सिंधिया द्वारा देश और प्रदेश के विकास में जो महत्वपूर्ण योगदान दिया है उसे सदैव याद रखा जायेगा । पुष्पांजलि सभा में भाजपा के कोषाध्यक्ष व पार्षद मुन्नालाल साहू, जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनीस खांन, मण्डल महामंत्रीद्वय नरेश तिवारी और पंकज प्रजापति आनन्द कुशवाहा, स्वप्निल तिवारी, गौरव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

