टीकमगढ़। साहित्यिक संस्था म.प्र. लेखक संघ के जिलाध्यक्ष एवं आकांक्षा पत्रिका के संपादक व साहित्यकार राजीव नामदेव राना लिधौरी के हिंदी व्यंग्य का प्रसारण शनिवार दिनांक 11 मार्च 2023 को आकाशवाणी के छतरपुर केन्द्र से किया जायेगा। म.प्र.लेखक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव राना लिधौरी ने रिकार्डिंग से लौटने के बाद जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि दिनांक दिनांक 11 मार्च 2023 को सुबह 10 बजकर 05 मिनिट से आकाशवाणी के छतरपुर केन्द्र से प्रसारण किया जायेगा जिसमें राना लिधौरी व्यंग्य के माध्यम से नये कवियों की सोशलमीडिया पर अत्याधिक फोटो पोस्ट करने पर तीखा व्यंग्य किया है। आप इसे अपने मोबाइल पर प्लेटोर से एआईआर सर्च करे उसे लोड कर आकशवाणी छतरपुर सुन सकते है। गौरतलब हो कि राना लिधौरी की विगत सन् 2000 से आकावाणी छतरपुर से जुड़े हुए है। राना लिधौरी की हिंदी एवं बुंदेली दोनों में ही कविता ,ग़ज़ल व्यंग्य एवं लघुकथाएं आदि विभिन्न विधाओं में रचनाएँं प्रसारित हो रही हैं। राना लिधौरी की अक तक आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी एवं 14 पुस्तकों का संपादन करते हुए 131 ‘ई बुकों’ का सम्पादन एवं प्रकाशन कर चुके है। जिले से प्रकाशित होने वाली एकमात्र साहित्यक पत्रिका आकांक्षा का प्रकाशन विगत 18 सालों से नियमित करते आ रहे है। इसके साथ ही वे बुंदेली की एकमात्र त्रैमासिक ई. पत्रिका अनुश्रुति का भी प्रकाशन कर रहे है। म.प्र.साहित्य अकादमी ,संस्कृति विभाग भोपाल सन् 2021 को 51000 रूपए का छत्रसाल स्मृति सम्मान-2021 देने की घोषणा की है।

