पलेरा।। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर टीकमगढ़ प्रभारी चंद्रिका प्रकाश द्विवेदी एवं कांग्रेश की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर समेत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन साहू के निर्देशानुसार खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही विकास यात्रा बीते शनिवार को खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के खजरार, जनकपुर, भड़कुआ, चंदेरी, दुवदेई, हीरापुर, सरकर,मलगुवां गांव पहुंची। ग्रामीण क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता से संवाद करने के लिए दिशा निर्देश दिये गये है। जो लोग भारत जोड़ो यात्रा के साथ नही जुड़ पाऐ थे उन्हें भारत जोड़ो यात्रा का संदेश और हमारे नेता श्री राहुल गांधी की कार्यशैली से अवगत कराना है। राहुल गांधी जी ने निडरता से मौजूदा मोदी सरकार की देश विरोध नीतियों, अराजकता, तानाशाही, आर्थिक अस्थिरता, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ 4080 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा निकाली, जिसको पूरे देश में आपार जनसमर्थन मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा लगातार महंगाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश के युवाओं के साथ बेरोजगारी और किसानों के साथ किए जा रहे अन्याय को कांग्रेश बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर ने कहा कि भाजपा द्वारा किए जा रहे छलावे को जनता पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में प्रदेश की जनता कांग्रेश के मिशन 2023 को कामयाब करेगी। इस दौरान सुरेन्द्र यादव ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष बल्देवगढ़,डॉ महेंद्र सिंह ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष खरगापुर,डॉ अमर सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,केशव सेन,स्वतंत्र यादव,रमेश नायक,अंकित रायकवार,पुष्पेन्द्र यादव,छोटे राजा,सुरेंद्र नाकीब,आयुष नायक,आकाश तिवारी,संदीप तिवारी,कल्लन ख़ान, गोलू ख़ान,जलील,शेख नसीर समेत संख्या में कांग्रेश कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

