टीकमगढ़ । नगर के हरिदास मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला में रंगपंचमी पर वैश्य महासम्मेलन की जिला बैठक का आयोजन व होली मिलन समारोह रखा गया । जिसमें बाहर से आए हुये संगठन के मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष अजय गुप्ता व प्रभारी खजुराहो संभाग गोविन्ददास असाटी के मार्गदर्शन में बैठक की शुरूआत कर लक्ष्मी जी के चित्र पर तिलक लगाकर दीप प्रज्जवलित कर की गई । बैठक में अतिथियों ने संगठन को लेकर अपनी बात रखी। सुझाव दिये गये व सभी जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई । कार्यक्रम में मंचासीन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, जिला प्रभारी रामस्वरूप नायक, गोविन्द बिहारी अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजेश साहू, कुलदीप जैन,आलेख जैन, महिला इकाई से पूनम जायसवाल, नीलम जैन, अनुपमा नायक उपस्थित रहे । मंच संचालन आनन्द सोनी ने किया । सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये । प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान शाल श्रीफल व सील देकर किया गया । कार्यक्रम का आभार पूनम जायसवाल ने किया । व खजुराहो संभाग के प्रभारी गोविन्ददास असाटी ने आनन्द सोनी को वैश्य फैडरेशन का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया । तत्पश्चात् होली मिलन समारोह मनाया गया । सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लागकर बधाई दी। कार्यक्रम में महिला इकाई व पुरूष इकाई सैकड़ों की संख्या में गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे । अंत में सभी लोगों की भोजन प्रसादी रखी गई ।

