नर्मदा समय, प्रताप सिंह वर्मा
इटारसी : रंग पंचमी के अवसर पर शिवराजपुरी कॉलोनी के बच्चों ने एक अनूठे प्रयोग द्वारा रंग पंचमी का उत्सव मनाया । बच्चों ने पलाश के पेड़ों से उनके पुष्पों को तोड़कर एकत्रित करके लाल रंग बनाया । जिसका उपयोग उन्होंने रंगपंचमी के लिए रंग खेलने के में किया । उन्होंने आधा बकेट पानी को लेकर उसमें पलाश के फूलों को डालकर उन्हें मिलाया जिससे पलाश के फूल पानी में मिक्स होते ही पानी लाल रंग का हो गया और यह लाल रंग का पानी बच्चों के होली खेलने के लिए तैयार हो गया ।
निश्चित ही बच्चों का इस प्राकृतिक तरीके से पलाश के फूलों के द्वारा रंग बनाकर होली खेलने के लिए किया गया प्रयोग काबिले तारीफ है । इस प्रकार के हर्बल रंग के उपयोग से बच्चों को किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट एवं त्वचा के रोग नहीं होंगे ।
पलाश के फूलों से रंग बनाने में ओम सावल्ले, रियांश एवं रेवांश लौवंशी, लक्ष्य लौवंशी, प्रियांशु ओर प्रियांशी लौवंशी एवं कृष्णा कैथवास बच्चों का योगदान सराहनीय रहा ।


