नर्मदा समय, प्रताप सिंह वर्मा
इटारसी : रंगपंचमी के पावन अवसर पर पथरोटा थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान के जन्म दिन पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रकांत चौरे, देहरी के उपसरपंच कैलाश बडकुर, विधायक प्रतिनिधि शैख युनूस ने पुष्प गुच्छ देकर एवं माल्यार्पण कर बधाई दी एवं थाना प्रभारी की लम्बी उम्र की कामना की इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी बधाई दी । विधायक प्रतिनिधि चंद्रकांत चौरे ने बताया कि हमारे पथरोटा थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान का बहुत अच्छा काम है क्षेत्र में अपराध का ग्राफ कम हुआ है अब अपराधियों में खौफ रहता है । उपसरपंच कैलाश बडकुर ने बताया कि हमारे थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने जबसे कमान अपने हाथों में ली है तब से क्राइम का ग्राफ नहीं के समान है ।

