टीकमगढ़ । नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत छात्र,छात्राओं को कौशल विकास, उद्यामिता तथा स्वरोजगार से जोडने के लिए डॉ श्रीमति प्रवीण झाम प्रभारी प्राचार्य एवं स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ आर.एम.दुबे एवं श्री एम.के.श्रीवास जिला समन्वयक सैडमैप द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय से तीन वर्ष का करार अनुबंध किया गया । सैडमेप से अनुबंध होने पर छात्राओं को स्व–रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी से संबधित प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार स्थापित कर सकती है । इस अवसर पर डॉ एच.पी.मिश्रा,डॉ अनीता त्रिपाठी,डॉ उषा सिंह, जी.एन.पटैरिया, डॉ माधवी सालुंके, डॉ अनुभा शर्मा सहप्रकोष्ठ प्रभारी, डॉ ज्योति कौशल, डॉ हर्षवर्धन राहुल, दुष्यंत कुमार भास्कर एवं छात्रायें उपस्थित रही। प्रेस को यह तमाम जानकारी महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमति प्रवीण झाम ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है

