टीकमगढ़ । विश्व उपभोक्ता दिवस खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा उत्सव भवन में आयोजित किया गया जिसमें माननीय हितेंद्र सिंह सिसोदिया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुख्य अतिथि एवं माननीय महेश लिचौरिया द्वितीय जिला न्यायधीशए व प्रताप सिंह चौहान अपर कलेक्टरए डॉ प्रीति सिंह परमार जिला उपभोक्ता आयोग सदस्य एवं सीताराम कोठारी मौजूद रहे। मंच संचालन शिक्षक वीरेंद्र चंसोरिया के द्वारा किया गया मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन किया एवं मां सरस्वती को माल्यार्पण कर विश्व उपभोक्ता दिवस की शुरुआत की। सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया अतिथियों का सम्मान शॉल एवं श्रीफल के द्वारा किया गया माननीय सिसोदिया ने कहा आजकल साइबरक्राइम बहुत ज्यादा हो रहे हैं हर क्षेत्र में सावधानी की जरूरत है डॉ प्रीति सिंह परमार ने कहां 155 260 नंबर साइबर ठगी में इस नंबर पर तुरंत इन्फॉर्म करें साथ ही पिन कोड अपना और ओटीपी नंबर कभी ना बताएं सतर्क रहें सजग रहें जागरूक उपभोक्ता बने सीताराम कोठारी ने शासन,प्रशासन की नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर राजेश तिवारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मनीष जैन खाद्य सुरक्षा अधिकारीए लीड बैंक मैनेजर श्रीमति सपना सेन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील मेहरा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मनीष तिवारी सहायक ग्रेड 3 सुधीर खरे खुशी लाल रैकवार नापतोल विभाग नगर के सभी गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

