टीकमगढ़ । जिले के नगर भवन मे जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एव पार्षद श्रीमति पूनम जायसवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम रखा गया। जहां इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया और रंगो के गुलालों से एक
दूसरे को बधाई दी। प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थानों एव प्रतिभाशाली बालिकाओं एवं खिलाडियों का सम्मान किया किया गया । मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार मे सबसे ज्यादा महिला परेशान है, सरकार ने चूडी पहिन रखी है। लूट में नबंर 1, डकैत मे नबंर 1, बलात्कार में नबंर 1, हमारी बहिनें अकेले कही चल नही सकती है । ऐ सरकार गूँगी, बहरी, अंधी सरकार है। हम सभी बहने संकल्प लेते है आने वाले सात महीने बाद हम सबकी सरकार होगी। महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में प्रदेश महासचिव एवं एआईसीसी सदस्य श्रीमति किरण अहिरवार ने कहा कि 2023 के लिए हमारी सभी बहनें और मातृशाक्तियो ने ठान लिया है कि कांग्रेस की सरकार कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनायेंगे। उन्होंने कहां कि जब देखो तब 50 रूपये गैस का दाम बढ जाता, महंगाई आसमान छू रही है। कांग्रेस की सरकार बनते ही हमारी बहनें और माताओं को 1500 रूपये मिलेगे। महिला कांग्रेस सम्मेलन महिला शक्ति बनाएगी कांग्रेस की सरकार भाजपा की सरकार से हर वर्ग परेशान है जहां सबसे ज्यादा महिलाऐं परेशान हैं। कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम रजनी जायसवाल ने किया कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कविता पांडे, महामंत्री श्रीमती राजलक्ष्मी नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमारी द्विवेदी, जिला प्रभारी श्रीमती आस्था तिवारी , पूर्व सांसद प्रत्याशी श्रीमती किरण अहिरवार, जिला अध्यक्ष नवीन साहू, जिले की ब्लॉक अध्यक्ष ,ब्लॉक प्रभारी एवं महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रही , कांग्रेस के मंत्री एवं समाजसेवी युवा नेता कुंवर पार्थ सिंह जूदेव ने इस कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया । उल्लेखनीय है कि गुरुवार 16 मार्च 2023 को नगर के स्थानीय नगर भवन में महिला कांग्रेस द्वारा होली मिलन समारोह एवं संगठनात्मक कार्यक्रम को लेकर एक आयोजन किया गया जहां महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेस की महिलाएं मौजूद रहीं जहां सत्ता पक्ष भाजपा की सरकार पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने तमाम आरोप लगाए और कार्यक्रम आयोजित किया गया।