टीकमगढ़ – अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक नगरपालिका परिषद ने प्रमुख सचिव नगरीय विकास विभाग मंत्रालय भोपाल के पास जनभावनाओं का आदर करते हुये भेजे गये पत्र मे उल्लेख किया है कि परिषद द्धारा एक राय होकर जलकर की राशि 150 रुपए करने का प्रस्ताव पारित किया था यह समाचारपत्रो मे भी प्रकाशित भी हुआ लेकिन अभी तक परिषद के प्रस्तुत प्रस्ताव पर शासन से स्वकृति नही मिली है अत पुनः स्मरण पत्र भेजा हे पत्र को साथ ही वीरेंद्र खटीक केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली , विश्वास सांरग प्रभारी मंत्री मप्र शासन भोपाल,सतेन्द्र सिंह अपर आयुक्त नगरीय विकास विभाग मंत्रालय भोपाल ,कलेक्टर ,परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण,सी.पी. पटेल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ,श्रीमती गीता मांझी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सभी का ध्यान आकर्षित करते हुये पत्र मे लिखा है कि नगर पालिका परिषद का विगत साधारण सम्मेलन 2022 मे नपा के सभाकक्ष आयोजित किया गया। सदन में पार्षदों ने सहमति जताई और जलकर की राशि 260 रुपये से कमकर 150 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर जल शाखा प्रभारी उपयंत्री ने बताया कि जलकर की राशि में शासन स्तर से बढ़ोत्तरी की गई है, इसलिए अगर इसे कम करना है तो परिषद का प्रस्ताव शासन को भेजना पड़ेगा। इस पर सभी पार्षदों ने एक राय होकर जलकर की राशि 150 रुपए करने का प्रस्ताव पारित किया था यह समाचारपत्रो मे भी प्रकाशित उल्लेखनीय रहा अतः परिषद द्वारा र्सवसहमति का यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया है और उसमें जल्द ही स्वीकृति देने को लेकर पत्रोत्तर की बात कही गई है है।

