टीकमगढ़ । दिनांक 19 मार्च 2023 रविवार को सुबह करीब 11 बजे से नगर के जिला कांग्रेस कार्यालय चकरा तिगैला पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यादवेंद्र सिंह पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक चंदा ,सुरेंद्र सिंह गौर और हरिशंकर राय कार्यकारी अध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस सेवा दल के संभागीय प्रभारी मनोज भदोरिया एवं जिला प्रभारी मनोज पवार, नवीन साहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी श्रीमती किरण अहिरवार पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ,अजय यादव पूर्व विधायक, अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक अध्यक्ष नगर पालिका टीकमगढ़, दिग्विजय सिंह गौर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, रविंद्र अध्वर्यु पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष , वरिष्ठ कांग्रेसी दिलीप खरे सूर्य प्रकाश मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस अशोक अहिरवार एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी के साथ सभी कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यकारिणी एवं सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर राय एवं सेवादल के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर राय ने प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति जारी जारी करते हुए बताया कि एक दिवसीय कार्य योजना में संगठनात्मक चर्चा एवं मध्य प्रदेश के आगामी चुनाव के लिए रूपरेखा तय की जाएगी मंडलम एवं बूथ स्तर तक की तैयारियों के लिए सभी को जवाब देही सौंपी जाएंगे एवं कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश अनुसार सभी संगठनात्मक कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रमुख जिम्मेवारी सौंपी जाएंगी एवं संगठनात्मक समीक्षा की जाएगी। सभी कांग्रेसियों से इस बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने की बात कही गई है।

