टीकमगढ़। मेडीकल काॅलेज खुलवाने की माँग को लेकर टीकमगढ़ में 19 मार्च 2023 से पत्र लिखो अभियान का शुभारम्भ किया गया है। पत्र लिखो अभियान का शुभारम्भ भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को पत्र लिखकर किया है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के अनुसार देश के प्रत्येक जिले में मेडीकल काॅलेज की स्थापना किये जाने की योजना है। इसी योजना के तहत मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में भी मेडीकल काॅलेज खुलवाने के लिये जिला प्रशासन द्वारा 07 फरवरी 2023 को निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव तैयार कराकर राज्य शासन को प्रेषित किया है और इसके लिये आवश्यक 18.862 हैक्टेयर भूमि भी चिकित्सा शिक्षा विभाग को आबंटित कर दी गई है। श्री नुना ने आगे बताया कि टीकमगढ़ में मेडीकल काॅलेज खुलने से बुन्देलखण्ड अंचल का यह पिछड़ा जिला भी विकास की मुख्य धारा में जुड़ सकेगा। पत्र लिखो अभियान के संयोजक विकास यादव ने बताया कि टीकमगढ़ की जनता को मेडीकल काॅलेज की अत्यन्त आवश्यकता है। इसके लिये पत्र लिखो अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत जिले भर में जनप्रतिनिधियो, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और किसानों सहित हर वर्ग के लोगों से टीकमगढ़ में मेडीकल काॅलेज खुलवाने के लिये प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को पत्र भेजने के लिये आग्रह किया जायेगा। मुख्यमंत्री को पत्र पोस्ट कार्ड, ई-मेल, ट्वीटर, फेसबुक इत्यादि के माध्यम से भेजे जायेंगे। श्री यादव ने आगे बताया कि यह मेडीकल काॅलेज अभियान का दूसरा चरण है। यह अभियान मेडीकल काॅलेज की स्वीकृति मिलने तक अनवरत जारी रहेगा।
गौरतलब है कि मेडीकल काॅलेज अभियान के प्रथम चरण में विगत दिनों भाजपा नेता विकास यादव ने वृहद स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर 10 हजार लोगों का हस्ताक्षर ज्ञापन पत्र 4 जनवरी को जिले के प्रवास के दौरान बगाज माता मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को सौंपा था।,,,,,,दो केन्द्रीयमंत्री लिख चुके हैं पत्र,,,,क्षेत्रीय सांसद व केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. वीरेन्द्र कुमार ने टीकमगढ़ में मेडीकल काॅलेज खुलवाने के लिये कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को पत्र लिखा है, वहीं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी भाजपा नेता विकास यादव के आग्रह पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को टीकमगढ़ में मेडीकल काॅलेज खोलने के लिये पत्र लिखा है। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा नेता विकास यादव ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

