टीकमगढ़ । वैश्य महासम्मेलन टीकमगढ़ इकाई की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार की सायं 8 बजे नगर में आनंद सोनी कार्यकारी जिलाध्यक्ष वैश्य फेडरेशन के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रकाश अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष वैश्य फेडरेशन का मार्गदर्शन सभी जिला पदाधिकारियों को मिला। बैठक में वैश्य फेडरेशन का स्थापना दिवस मनाए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। नवरात्रि की प्रथमा तिथि दिनांक 22 मार्च को श्री श्री 1008 राज राजेश्वरी मंदिर, हवेली में दोपहर 3.30 बजे कन्या पूजन करके वैश्य महासम्मेलन का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि स्थापना दिवस तक हम नवीन 100 सदस्य बनाएंगे। बैठक में नवीन सदस्यता के लिए अभियान शुरू करने, जिला कार्यकारिणी विस्तार, प्रदेश द्वारा दिए गए 14 सूत्रीय कार्यक्रमों के व्यवस्थित आयोजन संबंधित चर्चा हुई। जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में आगामी 7 अप्रैल को तहसील बड़ागांव ,बल्देवगढ़ और खरगापुर की एवम 8 अप्रैल को तहसील जतारा, पलेरा और लिधौरा की बैठक करने का निश्चय हुआ। बैठक में श्रीमती पूनम जयसवाल संभागीय महिला अध्यक्ष एवं रामस्वरूप नायक कन्नू जिला प्रभारी का मार्गदर्शन मिला। बैठक में राजेश साहू जिला अध्यक्ष वैश्य फेडरेशन, आनंद सोनी कार्यकारी जिलाध्यक्ष,श्रीमती अनुपमा नायक जिला प्रभारी ,श्रीमती नीलम जैन महिला जिलाध्यक्ष,राजेश सोनी जिला कोषाध्यक्ष, कुलदीप जैन जिला प्रभारी युवा प्रशांत जैन महामंत्री एवं मीनू गुप्ता उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी वैश्य महासम्मेलन के मीडिया प्रभारी राकेश सोनी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

