नर्मदा समय, प्रताप सिंह वर्मा
इटारसी : सुमित बैस की स्मृति में लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ । इस फाइनल में सुम्मी फैंस क्लब और इशित क्लब के बीच मैच हुआ । जिसमें इशित क्लब ने टॉस जीतकर सुम्मी फैंस क्लब को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया । सुम्मी फैंस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 147 रन का टारगेट इशित क्लब को दिया l जिसमें सुम्मी फैंस क्लब के तरुण चौधरी ने 35 रन, उत्कर्ष पटेल ने 42 रन और तरुण ने 35 रन बनाए l इशित क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए। 131 रन बनाये जिसमे संदीप मलिंगा ने 55 रनों का योगदान दिया।
सुम्मी फैंस क्लब की ओर से बोलिंग करते हुए राजदीप डागर और तरुण चौधरी ने 2-2 विकेट लिए l सुम्मी फैंस क्लब का यह फाइनल मुकाबला 15 रनों से जीता और विजय का परचम लहराया l
मैन आफ द मैच तरुण चौधरी रहे मैन ऑफ द टूर्नामेंट तरुण चौधरी रहे l बेस्ट बल्लेबाज का खिताब आदिल दुर्रानी बेस्ट गेंदबाज का खिताब निहाल पटेल रहे । बेस्ट विकेटकीपर उत्कर्ष पटेल, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर संदीप मलिंगा रहे । बेस्ट फील्डर विकास कोरी टूर्नामेंट में विशेष योगदान देने वाले कॉमेंटेटर राकेश पटेल की अहम भूमिका रही ।
मैच में मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, एव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मानक अग्रवाल, विशिष्ट अतिथी तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे रहे। साथ ही अतिथियों मैं कल्पेश अग्रवाल, जसवीर छाबड़ा, राहुल चौरे, राकेश जाधव, राहुल प्रधान, मेहरबान सिंह चौहान, रवि किशोर जयसवाल, लखन बैस जितेंद्र ओझा, मयूर जयसवाल, गोल्डी बैस, विकास सिंह पवार आदि उपस्थित रहे l

