इटारसी : नारी शक्ति का प्रतीक देश प्रेम, त्याग, प्रेरणा, करुणा एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति अमर वीर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल मैं मनाया गया । कार्यक्रम के शुभारंभ में स्कूल प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा द्वारा रानी अवंती बाई पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।इस दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ द्वारा रानी अवंती बाई के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई ।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को रानी अवंती बाई की वीर गाथा के बारे में बताया कि वह इतनी बहादुर थी कि उन्होंने 13 साल की उम्र में ही एक बाघ से मुकाबला कर उसे धराशायी किया था । रानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजों से युद्ध में डटकर सामना किया और वाडिंगटन की सेना को उन्होंने तीन बार पराजित किया था । मातृ शक्ति का प्रतीक रानी अवंती बाई लोधी से हमें नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलती है जिसे आज के समय हमें दृढ़ता से अपनाना जरूरी हैं । विद्यार्थियों द्वारा रानी अवंती बाई की जीवनी को बताकर उन्हें याद किया । रानी अवंती हेल्पलाइन संस्था की कोऑर्डिनेटर शीशा गोस्वामी द्वारा मंच संचालन किया गया। उप प्राचार्य देवेंद्र चौरे द्वारा आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में अंजलि कौशल, दीक्षा राजपूत, अंजली सोनी, निर्मला सोनारे, रीना चौहान का योगदान सराहनीय रहा ।



