टीकमगढ़ । 20 मार्च 2023 सोमवार के दिन वीरांगना अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस लोधी समाज द्वारा मनाया गया इस मौके पर नगर में भव्य शोभायात्रा लोधी समाज द्वारा निकाली गई जहां शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर जिला अस्पताल चौराहे पर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विनोद कुमार राय ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया और फल वितरण भी किए इस मौके पर डॉ विनोद कुमार राय के साथ महेश यादव ,संजू मिश्रा, संजीव घोष वैभव चतुर्वेदी ,राजेश अहिरवार ,वीर सिंह लोधी सहित श्री राय के अनेकों अनेक सहयोगी उपस्थित रहे।

