नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /गनगौर पर्व सुहागिन महिलाओं के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। जिसमें सभी महिलायें 16 श्रॉंगार कर मॉं की पूजन करती है और अपने पति की लंबी उमर की कामना करती है। आज वुधवार दिनॉंक 21 मार्च को गनगौर के पावन पर्व पर सभी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक आयोजन में भाग लिया। साथ में गणगौर माता, मॉं गोरा, ईसर महाराज की आराधना की। कार्यक्रम का आयोजन दा फुड कास्टा में किया गया। आयोजन की मुख्य सूत्रधार रही ज्योति राजपूत एंव दुर्गा भदोरिया। आयोजन में अरूणा गंगराडे, नीरजा फौजदार , ज्योति राजपूत , दुर्गा भदोरिया , बबीता बिजयवर्गीय , सुनीता रघुवंशी , अर्चना सिघंई , अनीता राजपूत , मंजूला राजपूत , निरूपमा अग्रवाल , मीता विजयवर्गीय , रूपाली अग्रवाल , ब्रजेश पाल , शिवा सिंह , अनीता रघुवंशी , शैल चौहान , रूचि राठौर , राधा भदोरिया , निर्मला पूजा शिवानी कुशवाहा आदि उपस्थित थी। सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की एवं नव रात्रि की बधाई दी।

