टीकमगढ़। अखिल भारतीय पाल महासभा का जिला स्तरीय अधिवेशन मंगलवार 21 मार्च को शहर के उत्सव भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा पाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि पाल समाज के लोगों को शिक्षित होना जरूरी है और राजनीति में आगे आना चाहिए जिससे समाज का विकास हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवाड़ी पाल महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र पाल सेंदरी, विशिष्ट अतिथि इंजी. बी.के. पाल ललितपुर रहे जहां पाल समाज का जिला स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें पाल महासभा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह पाल एवं युवा जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह पाल ने प्रदेशाध्यक्ष रामशेष बघेल का फूल मालाओं से स्वागत किया और मथुरा प्रसाद पाल, राकेश पाल, कमलेश पाल, संतोष पाल आदि ने भी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद युवा जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह पाल ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और प्रदेशाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्ति पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में बृजेन्द्र पाल सेंदरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंजी. मोहन पाल, सोहन पाल दरोगा, हरचरन राजपाली, मथुराप्रसाद पाल, तुलसीराम पाल, बब्लू नयाखेरा, प्रेम, लक्ष्मन, मंगलसिंह, कमलेश, गिरधारी, राजेश, अरविन्द, संतोष, राकेश, अवध पाल सरपंच, राकेश पाल सरपंच, सोहित पाल जनपद सदस्य, जयहिन्द, धर्मेश, अतरसिंह, सुनील छिपरी, सुनील कैलपुरा, नरेन्द्र सिद्वगनेश, दशरथ मवई, राजेश अमरपुर, पुष्पेन्द्र, सुनील पोटया, नरेन्द्र बछौड़ा, रतीराम, प्रमोद, राजेश, शोभाराम पत्रकार, प्रकाश, राकेश, नीरज, सुरेश पाल प्रतापपुरा, मनोज, भईयन, हरचरन, स्वामी, सुरेन्द्र, प्रभू, वीरेन्द्र, राजाराम चकरा, दीना, गनेशा पाल सहित बड़ी संख्या में पाल समाज के लोग उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

