टीकमगढ़। बुधवार 22 मार्च 2023 से चैत्र माह की नवदुर्गा महोत्सव की शुरुआत हुई है जहां अंचल भर के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्त माता रानी की सेवा पूजा में पहुंचे और जल चढ़ा कर पूजा अर्चना की एवं भक्तों ने अपनी अपनी मन्नतें भी मांगी। नगर के छोटी देवी मंदिर में सुबह से महिलाओं का आना-जाना शुरू हो गया वहीं भारी संख्या में भक्त माता रानी के मंदिर जल चढ़ाने पहुंचे वही क्षेत्र के सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता मंदिर पर भी नवदुर्गा के चलते भक्तों की भीड़ लगी रही और भक्त माता रानी के दरबार में पहुंचते रहे। वही विंध्यवासिनी माता मंदिर, दूबदेई माता मंदिर सहित नगर के भुवनेश्वरी माता मंदिर चामुंडा माता मंदिर ,राजराजेश्वरी माता मंदिर एवं जिला मुख्यालय से लगे मानिकपुरा गांव के समीप स्थित अंजनी माता मंदिर आदि देवी मंदिरों सहित अंचल भर में नवदुर्गा महोत्सव की धूम देवी मंदिरों में शुरू हो गई है जहां देवी मंदिरों पर भक्त पहुंचकर माता रानी की पूजा अर्चना कर रहे हैं और अपनी अपनी मन्नतें माता रानी के दरबार पहुंच कर मांग रहे हैं। उल्लेखनीय है कि चैत्र प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के साथ साथ चैत्र माह के नवदुर्गा महोत्सव की शुरुआत हुई है जिसके चलते भक्ति गण 9 दिन तक माता रानी की सेवा पूजा करेंगे और इस पावन नवदुर्गा महोत्सव का पुण्य लाभ अर्जित करेंगें।

