टीकमगढ़ । जिले भर की कई तहसीलों में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से फसलों का बहुत नुकसान हुआ है जिसको लेकर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने तहसील बड़ागांव के ग्राम समर्रा, नैनवारी, बुड़ेरा, ढिकौली व बल्देवगढ़ तहसील के लमेरा में किसानों से मिलकर वास्तविक स्थिति का हाल जाना जिसमें ग्राम लमेरा में ओलावृष्टि के कारण एक किसान की मृत्यु का भी समाचार प्राप्त हुआ समाचार सुनकर मन स्तब्ध रह गया। इस पर जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने परिवार वालो से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया व सहायता दिलाने की बात भी कही जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने फसल बर्बाद हुए किसानों से कहा कि जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है उसको लेकर भारतीय किसान संघ द्वारा प्रशासन से बातचीत कर मुख्यमंत्री को अवगत कराकर उचित मुआवजा दिलाने एक ज्ञापन सभी तहसीलों में अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सौंपा जाएगा व जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की बात किसानों से कही। इस अवसर पर जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार पाठक, बड़ागांव धसान तहसील अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सोलंकी, समर्रा ग्राम समिति अध्यक्ष गनपत साहू मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ की जिला शाखा के जिला अध्यक्ष शिव मोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

