टीकमगढ़। 23 मार्च 2023 गुरुवार के दिन सिंधी समाज द्वारा अपने इष्ट भगवान झूलेलाल की जयंती बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास से मनाई जाएगी कार्यक्रम सिंधी गुरुद्वारे में आयोजित किया जाएगा जहां सिंधी समाज के लोग सपरिवार शामिल होकर अपने इष्ट के जन्मोत्सव पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करेंगे और इष्ट जन्मोत्सव का धर्म लाभ अर्जित करेंगे। परमानंद हरिदासनी कालू सिंधी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जयंती के उपलक्ष में 22 मार्च 2023 को सुबह 7 बजे से बाइक रैली नगर के मुख्य चौराहों और मुख्य मार्गों से निकाली गई एवं 23 मार्च 2023 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे और भव्य शोभा यात्रा दोपहर 3 से निकाली जाएगी एवं शाम 7 बजे भव्य लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। सिंधी समाज के वरिष्ठ जनों ने सभी सहजातीय भाइयों से कहा है कि सभी लोग अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर इस्ट भगवान झूलेलाल के जन्म उत्सव में सपरिवार शामिल हो एवं धर्म लाभ अर्जित करें। उल्लेखनीय है कि भगवान झूलेलाल की जयंती एवं चेती चंड के पर्व पर सिंधी समाज द्वारा सिंधी गुरुद्वारे में 23 मार्च 2023 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे एवं नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

