टीकमगढ़। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार एसडीएम जतारा डॉ अभिजीत सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत बम्होरी कला तहसील पलेरा में अतिवृष्टि तथा ओले गिरने से हुई फसल क्षति निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेतों में जाकर कृषकों के साथ फसल क्षति का जायजा लिया तथा किसानों से चर्चा की एवं संबंधित अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिए।

