टीकमगढ़/ निवाड़ी। भोपाल पहुंचकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रोशनी यादव ने कैबिनेट मंत्री जगदीश देवड़ा वित्त मंत्री म.प्र शासन से सौजन्य भेंट कर,जिला निवाड़ी में विगत दिनों में किसानों को अति ओलावृष्टि से हुई,आर्थिक क्षति के लिए जल्द से जल्द सर्वे कराकर,मुआवजा राशि प्रदान करने के लिए कहा गया और श्रीमती रोशनी यादव ने वित्त मंत्री से मुलाकात कर किसानों की दुर्दशा से अवगत भी कराया l जिसको लेकर वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने आश्वस्त किया है कि शिवराज सरकार किसानों के साथ खड़ी है एवं जल्द से जल्द राशि मुहैया की जाएगी l उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सदस्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी यादव ने भोपाल पहुंचकर वित्त मंत्री मध्य प्रदेश शासन जगदीश देवडा़ से मुलाकात की एवं विगत दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई किसानों की फसलों के हालातों से श्री देवड़ा को अवगत कराया।