टीकमगढ़। दिनांक 24 .03 . 2023 को विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन जिला क्षय केन्द्र, जिला अस्पताल परिसर मे कलेक्टर की अध्यक्षता में किया गया। शासन के निर्देशानुसार क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की गतिविधि आयोजित की जाती है। इसी तारतम्य में एस.डी.एम. सी. पी. पटेल, डॉ. सिद्वार्थ रावत प्रभारी सी.एम.एच.ओ.डॉ. राहुल गुप्ता जिला क्षय अधिकारी एवं डॉ. शान्तनु दीक्षित जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. डी. एस. भदौरिया द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाकर उद्घाटन किया गया। रैली पश्चात् उपस्थित जिला प्रशासन द्वारा सब नेशनल सर्टिफिकेट के अन्तर्गत उत्कृष्ट सर्वे दल को पुरूष्कृत किया गया एवं जन समूह में कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आखरी में दीपक फाउन्डेशन द्वारा निक्षय मित्रों को पोषण आहार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में जिला क्षय केन्द्र टीकमगढ़ का स्टाफ राजेश शर्मा, संजीव शेषा, फिरोज खान, दुष्यन्त सिंह तोमर, उमेश खरे, रवि कुमार, संजय अहिरवार, गौरव तिवारी, अब्दुल रशीद सिद्दीकी , इन्द्र जीत सिंग दॉगी, अनवर खान, श्रीमति सावित्री तिवारी, आरिफ खान, हफीज खान एवं टीबी चैम्पियन सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

