टीकमगढ़ । माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दिनांक 24 मार्च 2023 को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में म.प्र.पीड़ित प्रतिकर योजना अंतर्गत गठित समिति की बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक में म.प्र.अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के अंतर्गत प्राप्त 11 प्रकरणों में प्रतिकर राशि 20,00,000 रूपये बीस लाख मात्र का आदेश पारित किया गया साथ ही मॉनीटरिंग सेल की मीटिंग में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये। उक्त बैठक में सुभाष कुमार द्विवेदी कलेक्टर टीकमगढ़, अरूण कुमार विश्वकर्मा कलेक्टर निवाडी, प्रशांत खरे पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़, तुषारकांत विद्यार्थी पुलिस अधीक्षक निवाड़ी, माननीय विनोद कुमार पाटीदार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर सत्र न्यायाधीश टीकमगढ़, माननीय श्रीमती सपना पोर्ते मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

