जितेंद्र जैन क्रांतिकारी की नियुक्ति आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारिणी के दौरान की गई है जहां उनकी यह नियुक्ति नेशनल जनरल सेक्रेट्री संदीप पाठक एवं प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष नीलम अग्रवाल की सहमति के उपरांत की गई है। जहां जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सहित सभी राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पार्टी के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है और उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। जब प्रेस ने जितेंद्र जैन क्रांतिकारी से मुलाकात की तो उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी है मैं सदैव ही उसे बखूबी निभाने का सतत प्रयास करूंगा और पार्टी की रीति- नीति और पार्टी के प्रति समर्पण भाव से सदैव काम करूंगा एवं पार्टी को आगामी गतिविधियों में सर्वोच्च पहुंचाने का प्रयास करूंगा। उल्लेखनीय है कि जितेंद्र जैन क्रांतिकारी आम आदमी पार्टी के काफी पुराने कार्यकर्ता हैं और उन्होंने आम आदमी पार्टी में अभी तक कई महत्वपूर्ण भूमिकाऐं निभाई हैं एवं समर्पण भाव से पार्टी के प्रति लगन शील होकर काम किया है और जिम्मेवारियां बखूबी निभाई हैं पार्टी के प्रति उनकी यही समर्पण भावना और काम करने की क्षमता को देखते हुए राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें अब जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722
जितेंद्र जैन क्रांतिकारी को बनाया गया आम आदमी पार्टी का जिला अध्यक्ष अनेकों ने दी बधाई व शुभकामनाएं ,पार्टी खेमे में खुशी की लहर