टीकमगढ़।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत द्वारका तीर्थदर्शन के लिये टीकमगढ़ जिले के 300 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया था। यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष अनुरक्षक अधिकारी के रूप में तहसीलदार खरगापुर डॉ. एके गुप्ता, उनके सहयोगी, पुलिस बल तथा यात्रियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए चिकित्सक को भी भेजा गया है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत चयनित वरिष्ठजनों को उनके परिवारजन रेल्वे स्टेशन टीकमगढ़ छोड़ने आये। रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों के दस्तावेजों का परीक्षण उन्हें टिकिट वितरित किये गये। यात्रियों का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। तीर्थयात्रियों में उत्साह का वातावरण रहा।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत द्वारका जा रहे तीर्थयात्रियों ने कहा कि मप्र सरकार द्वारा बुजुर्गाे को तीर्थ कराने के लिए प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अच्छी है। सभी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

