टीकमगढ़। जतारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बम्होरी कला के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कांग्रेसी युवा नेता समाजसेवी एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश स्तरीय नेता पंकज अहिरवार ने पहुंचकर किसानों की फसलों का जायजा लिया और बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से हुई खराब फसलों का अवलोकन कर किसानों को धीरज बंधाया उन्होंने कहा कि मैं हर हाल में सरकार तक बात रखूंगा और आप लोगों के बीच खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर कांग्रेस युवा नेता पंकज अहिरवार किसानों के खेत -खेत पर पहुंचे और गिरी हुई खराब हुई फसलों को देखा जहां किसानों ने तमाम अपनी चिंताएं युवा नेता से जाया कीं। इस दौरान युवा नेता पंकज
अहिरवार करीब आधा दर्जन ग्रामों में पहुंचे और किसानों से बात मुलाकात कर उनकी फसलों का अवलोकन किया।

