टीकमगढ़ । बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली 80 ग्राम पंचायतों के रोजगार सचिवों ने जनपद कार्यालय आकर 24 मार्च से 31 मार्च तक हड़ताल किए जाने की सूचना आवेदन पत्र के माध्यम से जनपद पंचायत सीईओ को दी है। ग्राम रोजगार सहायकों ने बताया कि मध्यप्रदेश पंचायत सहायक सचिव कर्मचारी महासंघ संगठन प्रदेश स्तर के आह्वान पर समस्त रोजगार सहायकों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया था।
इसके अलावा शासन से अपनी जायज मांगों पर विचार किए जाने के लिए समय दिया गया था, परंतु शासन के द्वारा ग्राम रोजगार सहायकों की मांगों के संबंध में कोई आदेश पारित नहीं किया गया। इसके चलते संपूर्ण मध्यप्रदेश के रोजगार सहायक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लिए गए निर्णय के अनुसार सामूहिक रूप से कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी । उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में समस्त रोजगार सहायकों के द्वारा जनपद पंचायत सीईओ को सामूहिक हड़ताल पर जाने की सूचना आवेदन दिया है। इस दौरान रोजगार सहायक ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, अरविन्द्र तिवारी, संदीप सिंह यादव,सत्येंद्र सिंह, बहादुर सिंह कुशवाह,महेश तिवारी,भागीरथ अहिरवार, खुमानअहिरवार, नरेंद्र सिंह, कमलेश कुमार यादव,रमा शकंर सेन,शिशुपाल लोधी, बद्री प्रसाद शुक्ला, बलराम लोधी,संजय सिंह ,हरचरण अहिरवार,मुकेश यादव ,सुरेंद्र जैन, राजेन्द्र पांडेय, मनीराम लोधी, लक्ष्मी प्रसाद लोधी दीपक पटैरिया,संजय दीक्षित,नंदकिशोर नापित, संजय रैकवार रवि श्रीवास्तव,राकेश त्रिपाठी, रजनीश राय , नंदकिशोर लोधी,रामसेवक अहिरवार, रामस्वरूप अहिरवार, बॉबी राजा समस्त रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

