टीकमगढ़। बीते रोज नगर के सिविल लाइन निवासी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी को आम आदमी पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इसी को लेकर शनिवार के दिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के स्थानीय गांधी चौराहे पर दोपहर करीब 2 बजे पटाखे फोड़ कर आतिशबाजी की एवं मिठाइयां बांटकर एक दूजे को मिठाई खिलाई और खुशी जाया की, इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी सहित जिले भर के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। जहां कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र जैन क्रांतिकारी को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दीं एवं खुशियां मनाईं। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव हामिद चौधरी, लोकसभा उपाध्यक्ष आशीष करें, मध्य प्रदेश पूर्व कर्मचारी संघ के संयुक्त सचिव मैंजर राजेंद्र रजक आदि का भी कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर माला पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर पूर्व जिला सचिव नितिन कुमार जैन भी मौजूद रहे जहां कार्यकर्ताओं में वसीम खान ,मोहम्मद अली ख्वाजा ,सरफराज मंसूरी ,नीलू लोधी, पुष्पेंद्र लोधी ,गोविंद रजक, महेंद्र प्रजापति, सौरव जैन ,रानू जैन ,छोटू प्रजापति सहित तमाम कार्यकर्तागण मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी आप पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

