टीकमगढ़ । खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल सिंह लोधी ने 25 मार्च 2023 को बल्देवगढ़ जनपद के ग्राम केलपुरा में पहुंचकर मुख्यमंत्री लाडली बहिना योजना के अंतर्गत कैंप लगाकर पंजीयन का कार्य शुरू कराया इस मौके पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे। जहां विधायक राहुल सिंह लोधी ने लाडली बहिनों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीयन कार्य शुरू कराया और लाडली बहिनों को शत-प्रतिशत योजना का लाभ मिले इस उद्देश्य को लेकर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित भी किया। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार आज 25 मार्च 2023 से प्रदेश भर में लाडली बहिना योजना के आवेदनों का पंजीयन कार्य शुरू किया गया है इसी मंशा अनुसार खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल सिंह लोधी ने बल्देवगढ़ जनपद के ग्राम कैलपुरा में पहुंचकर लाडली बहिनों के आवेदनों का पंजीयन कार्य अपनी मौजूदगी में शुरू कराया।

