
बबलू निरापुरे आमला
आमला. युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने शनिवार को जनपद चौक पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा से सांसद रहे राहुल गाँधी के खिलाफ की गई कार्यवाही को लेकर जनपद चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला भी फूंका शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ पहुचे ओर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर दिया

युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे ने बताया की कांग्रेस पार्टी न्यायालय का सम्मान करती है, लेकिन एक व्यक्ति को दबाने के लिए मोदी सरकार का पूरा तंत्र लगा हुआ है। क्योंकि राहुल गांधी जनता की आवाज उठा रहे हैं और मोदी सरकार और अडाणी के बीच संबंधों के बारे में प्रश्न पूछ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामले में सजा देने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कहा कि राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी है। अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा है कि इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में गुहार लगाई जाएगी और राहुल गांधी निर्दोष साबित होंगे। मोदी सरकार की ऐसी तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। आंदोलन में मुख्य रूप से यशवंत हुड़े ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस , शिवम सिंह सोलंकी नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस, नितिन सराठकर,मनीष नागले , अंकित सूर्यवंशी , मोनू गंगारे, सुभम् रावत, दीपक मोरले,अनिल हुड़े,अमन बैले, कपिल गंगारे,चंदन जैन, विवेक साहू, धन्ना यादव,बिट्टू बेले,अभिसेक बघेले,दीपक बेड्रे,निलेश कापशे,पप्पू कापसे,आशीष पन्नडोले ,सुभम् बेले, हेमंत कापसे, गिरधर कोकाटे, और आधा सैकड़ा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
