नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर गर्ल्स अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल रविवार दिनांक 26/03/2023 को प्रातः 9:00 बजे एमपीसीए खेल मैदान में प्रारंभ होगा। जानकारी देते हुए मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता उपरांत संभाग क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा, जो कि मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ की प्रतियोगिता जे एस आनंद ट्रॉफी के लिए इंदौर जाएगी। प्रतियोगिता का पहला मैच नर्मदापुरम जिला एवम हरदा जिला के मध्य होगा।

