टीकमगढ़ । जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम कारी बजरूवा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी एवं राय कॉलेज के संचालक डॉ विनोद कुमार राय के नेतृत्व में लगाया गया जहां ग्रामीणों सहित बच्चों का निशुल्क जांच उपचार आदि किया गया इस मौके पर ग्रामीणों ने इस शिविर का भरपूर लाभ लिया। समाजसेवी एवं पूर्व विधानसभा उम्मीदवार व राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संचालक डॉ विनोद कुमार राय ने बताया कि जनमानस की सुविधाओं को लेकर यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें ग्रामीणों ने पहुंचकर इस शिविर में अपनी जांच उपचार आदि का लाभ लिया इस मौके पर समाजसेवी डॉ विनोद कुमार राय सहित उनके सहयोग में एसपी गोस्वामी, श्री सोनी, राजाराम अहिरवार ,सोनम ,आरती, अनुष्का राय ,दीपू सेन आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिले में जनमानस की सुविधाओं को देखते हुए समाजसेवी डॉ विनोद कुमार राय और उनकी सहयोगी संस्थाओं के द्वारा लगातार समाज सेवा के कार्य किए जाते हैं जिनका लोग भरपूर लाभ भी लेते हैं।

