टीकमगढ़। रविवार को म०प्र० कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी टीकमगढ़ के द्वारा गांधी चौराहा टीकमगढ़ पर आज संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अथिति म०प्र० कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिला संगठन प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन साहू द्वारा की गई।
कांग्रेस पार्टी के वक्ताओं ने मोदी सरकार की हिटलर साही नीतियों की आलोचना की एवं राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म करने का विरोध किया एवं आज के संकल्प सत्याग्रह से लोकतंत्र को बचाने की शपथ ली। संविधान की रक्षा के लिए एवं लोकतांत्रिक हितों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करती रहेगी। उक्त कार्यक्रम में सूर्यप्रकाश मिश्रा अरबिंद खटीक, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार,रविन्द्र अध्वर्यु,भगतराम यादव (शहर कांग्रेस अध्यक्ष), अजय सिंह यादव (प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस) दिगविजय सिंह गौर, विश्वजीत सिंह नवाब खांन,हबीब खान, संजय नायक, गौरव शर्मा रामकुमार यादव, अनीस खान,खलील खांन, डॉ. इसरार मुहम्मद, राजेश साहू, सुनील यादव, सुनील भाई , सुधीर बजाज, प्रेमलाल राय,मानसिंह यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

