टीकमगढ़/जतारा। रविवार को जतारा नगर में धानुक समाज के द्वारा धानुक महाराज एवं निषाद समाज के द्वारा निषाद राज महाराज जी की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई दोनों ही शोभा यात्राओं का नगर में जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ उसी क्रम में नगर के बस स्टैंड के पास कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार ने स्टॉल लगाकर धानुक महाराज एवं निषाद राज महाराज की शोभायात्रा में उपस्थित सभी भक्तों का फल वितरण एवं जलपान के साथ फूल बरसा कर जोरदार स्वागत किया एवं धानुक महाराज एवं निषाद राज जी को तिलक बंधन कर आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। धानुक समाज की शोभायात्रा का मंडी गेट से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए बौरवार तिराहे के पास समापन किया गया तो वही निषाद राज महाराज की शोभायात्रा का नरसिंह मंदिर से प्रारंभ कर मुख्य बाजार से होते हुए मंडी गेट पर समापन किया गया। शोभा यात्राओं में शहर के गणमान्य लोगों के साथ धानुक समाज एवं निषाद समाज के लोग बड़े ही संख्या में मौजूद रहे।

