टीकमगढ़ । रासेयो सात दिवसीय शिविर ग्राम पंचायत अनंतपुरा में बौद्धिक चर्चा की मुख्य अतिथि श्रीमति अनुपमा नायक जनभागीदारी समिति अध्यक्ष ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए योगा की जानकारी दी कि किस तरह हम योग की क्रियाओ से अपनी आंखो को,घुटनो,कमर दर्द को एवं अच्छे खान पान से स्वस्थ रह सकते है । अध्यक्ष द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय तृतीय स्थान को प्रमाण पत्र वितरित किये गये एवं मीनू गुप्ता सचिव एल्यूमिनि ने शिविर की छात्राओं को योग करवाया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ श्रीमति प्रवीण झाम, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती वंदना जायसवाल, सरपंच, डॉ माधवी सालुंके, डॉ अनुभा शर्मा, डॉ हर्षवर्धन राहुल एवं छात्रायें सम्मिलित यहीं।

