टीकमगढ़। नगर के होप रेजीडेंसी कुंवरपुरा रोड निवासी शासकीय शिक्षक महेश प्रसाद तिवारी और शासकीय शिक्षिका श्रीमति किरन मिश्रा के सुपुत्र शुभम तिवारी डोली ने नगर सहित जिले का नाम रोशन किया है और अपने माता-पिता सहित गुरुजनों ,परिवारजनों को गौरवान्वित किया है। शुभम तिवारी का चयन एक्साइज इंस्पेक्टर के रूप में हुआ है जहां उनके इस चयन को लेकर उनके इष्ट मित्रों, परिवारजनों, संबंधी जनों सभी ने शुभम को बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि शुभम की शिक्षा दीक्षा नवोदय विद्यालय कुंडेश्वर से शुरू हुई थी जहां शुभम ने फिर आईटी कॉलेज इंदौर से अपनी पढ़ाई की और शुभम ने 3 साल की तैयारी के बाद एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा क्रॉस कर ऑल इंडिया रैंक 229 प्राप्त की एवं एक्साइज इंस्पेक्टर के रूप मेंचयननित हुए। इसके पूर्व शुभम पुणे में जॉब किया करते थे। हम आपको यह भी बता दें कि शुभम तिवारी डोली के नाना, नानी शिवनारायण शर्मा गुरुजी जो स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेवानिवृत्त हैं और नानी स्वर्गीय कौशल्या देवी थीं शुभम के मामा, मामी शासकीय शिक्षक कुंज बिहारी मिश्रा एवं शासकीय शिक्षिका श्रीमति सीमा मिश्रा हैं जिन्होंने शुभम तिवारी के इस चयन को लेकर ढेर सारा प्यार और दुलार दिया है।

