टीकमगढ़। रविवार के दिन रैकवार समाज द्वारा श्री गुहराज निषादराज जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जहां बड़े तालाब मंदिर स्थित निषादराज मंदिर पर पूजा अर्चना की गई वही दोपहर के समय जिले भर के समस्त रैकवार समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा प्रारंभ बड़े तालाब से की गई जो शहर के मुख्य मार्ग होते हुए नजरबाग मंदिर पहुंची जहां पूजा अर्चना एवं आरती कर शोभायात्रा का समापन किया गया। वही शोभायात्रा का विधायक राकेश गिरी के भाई समाजसेवी महेश गिरी एवं उनके समस्त समर्थकों द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर एवं स्वच्छ जल वितरित कर स्वागत किया गया वही रैकवार माझी समाज के ओमप्रकाश रैकवार ने बताया कि रैकवार समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुहराज निषादराज जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जहां सभी रैकवार समाज द्वारा शहर के मुख्य मार्गो से एक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें जिले भर से लोग एवं महिलाएं मौजूद रहे।
इस दौरान शोभायात्रा में राजेंद्र मिश्रा पिंटू मिश्रा संजय रावत मनीष रैकवार अजय रैकवार विजय रैकवार विशाल रैकवार अफसर रैकवार रामकुमार रैकवार लक्ष्मी रैकवार छोटू रैकवार सूरज रैकवार राजाराम रैकवार कैलाश रैकवार किशोरी रैकवार रोहित रैकवार विकास रैकवार सहित बड़ी संख्या में रैकवार समाज के वरिष्ठ लोग एवं महिलाएं मौजूद रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

