टीकमगढ़। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम सुंदरपुर के चौपरा में निवासरत देवी सिंह लोधी पुत्र फूलचंद्र लोधी के खलिहानन में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे थेसिंग के लिए रखी फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिससे इस किसान की करीब 20-25 किंवटल गेहूं और अन्य फसल जलकर खाक हो गई बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक फसल जलकर स्वाहा हो चुकी थी। पीड़ित देवी सिंह लोधी ने बताया कि खलिहान में थ्रेशिंग के लिए फसल रखी हुई थी जिसमें अचानक आग लग गई आग लगने से करीब 20-25 क्विंटल की फसल जलकर खाक हो गई है पीड़ित ने जिला प्रशासन से राहत की मांग की है।

