टीकमगढ़। थाना बल्देवगढ पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर भिलसियाऊ माता मदिंर की मुर्ति तोडने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था।
फरियादी बाबूलाल अहिरवार पिता सुखदीन अहिरवार 56 वर्ष निवासी भेलसी थाना बल्देवगढ द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र देते हुए बताया कि ग्राम भेलसी के मढिया मुहल्ला में स्थित अहिरवार समाज का भिलसियाऊ माता मंदिर में स्थापित माता की मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोडकर धर्म एवं समाज को अपमानित करने के उद्देश्य एवं धार्मिक भावनाओं के ठेस पहुंचाई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना बल्देवगढ में अपराध क्रमांक 106 / 23 धारा 295 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराया गया। जो पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रूपये का ईनाम उदघोषित किया गया ।
मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं एसडीओपी टीकमगढ़ के मार्ग दर्शन में थाना बल्देवगढ व अन्य थानो की पुलिस द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। मौके पर डॉग स्कॉट एवं फिंगर प्रिंट एक्सपार्ट व सायबर टीम उपस्थित हुई जिनके द्वारा कार्यवाहियां की गई। तत्पश्चात बल्देवगढ पुलिस द्वारा मुखबिर की निशादेही पर रास्तो में खेतो पर चर्चा की गई तभी साक्षी पंचम द्वारा खेत से रात 12.15 बजे संदेही बब्लू अहिरवार निवासी पखियाखेरा का निकलना बताया। इसके बाद थाना बल्देवगढ़ पुलिस द्वारा संदेही बब्लू अहिरवार की तलाश की जो घर से सुबह 4 बजे से लपाता होना बताया गया। उक्त संदेही की दस्तयावी के लिए मुखबिर सोमवार को सूचना दी गई कि संदेही बब्लू अहिरवार ग्राम पठराई में देखा गया है उक्त सूचना की तस्दीक के लिए वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर थाना प्रभारी बल्देवगढ अमित साहू मय टीम के ग्राम पठराई पहुचे संदेही बब्लू अहिरवार उर्फ बाबूलाल पुत्र कुट्टम अहिरवार 28 वर्ष निवासी पखियाखेरा बल्देवगढ़ को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।पूछताछ करने पर इसके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया एवं उसके द्वारा बताये अनुसार लाठी से मदिंर के पीछे से मुर्ति में ठोकर मारने से मूर्ति को तोडना बताया । उक्त आरोपी को लेकर उसके घर पखियाखेरा पहुंचे जहां उसके द्वारा दीवाल के बगल से लाठी को उठाकर बताई गई। जिसमें मदिंर का पेंट लाठी पर पाया गया। उक्त लाठी को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अमित साहू थाना प्रभारी बल्देवगढ़, सउनि पन्नालाल, सउनि गोकुल प्रसाद, सउनि निर्भय, सउनि सुरेश, प्रआर रज्जन रैकवार, प्रआर अब्बास अली, आर. अनुज, आर. नरेन्द्र, आर. वीरेन्द्र, आर. विनोद, एवं सायवर सेल टीम व डॉग स्काट टीम की शामिल रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

