टीकमगढ़ । जतारा नगर में रविवार को भगवान श्री श्री 1008 संत शिरोमणि धनक महाराज की जयंती नगर में भव्य शोभायात्रा मुख्य मार्गों से निकाली गई। भगवान श्री धनक महाराज जी की झांकी की पूजा आरती की गई और शोभायात्रा में शामिल समाजजनों का जगह-जगह पुष्पा वर्षा से स्वागत हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नारायणदास केसरी पूर्व सांसद राज्यसभा सदस्य विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री दर्जा,घनश्याम दास पुरैनिया कार्यक्रम संयोजक सेवानिवृत्त डीएसपी आर आर बंसल आयोजन समिति अध्यक्ष गोकुल प्रसाद माते मंच संचालक प्रभुदयाल नेता द्वारा संबोधित किया। शोभायात्रा का कार्यक्रम जतारा के गल्ला मंडी में बड़ी संख्या में बंशकार/बरार समाज के नगर सहित जिले भर के लोग एकत्रित हुए और धंनक महाराज की जंयती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें शोभायात्रा में माताएं और बहिने सिर पर कलश यात्रा में शामिल हुए साथ मे चल रहे घोड़े डीजे बग्घी पर धंनक भगवान की झांकी आकर्षक रूप में सजाई गई।
इस शोभायात्रा में शामिल समाज के युवा-युवतियां जमकर बैंड बाजों पर नाच-गाना करते हुए जा रहे थे और समाजबंधु सिर पर पगड़ी और महिलाएं नए-नए लिबासों में शामिल थीं। शोभायात्रा में जमकर जगह-जगह आतिशबाजी की गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर की मुख्य गल्ला मंडी से मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई।
पूर्व विधायक श्रीमती चंद्रारानी सुरेंद्र सिंह गौर जतारा के निजनिवास पर भगवान धनक महाराज की पूजा अर्चना एवं शोभायात्रा में शामिल लोगों का पुष्पा वर्षी स्वागत किया। पंकज अहिरवार श्रीमती किरण अहिरवार द्वारा भगवान धंनक महाराज की पुष्पा वर्षा के साथ शोभायात्रा में शामिल समाजजनों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
शोभायात्रा गल्ला से बस स्टैंड होते हुए कुञ्ज पहाड़ी प्रांगण पहुंची। जहां विधि विधान के साथ धंनक भगवान के चित्र पर समाज बंधुओं द्वारा आरती पूजन कर पुष्पार्पित किए गए साथ ही समाज बंधुओं द्वारा सभी से समाज के एकजुटता के साथ समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का संकल्प भी लिया गया। इस कार्यक्रम समाज के वरिष्ठजन सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर महावीर प्रसाद डॉ गोपाल प्रसाद रघुनाथ भारती छक्की लाल प्रदेश अध्यक्ष बबलू बंसल एडवोकेट भोपाल, लखनलाल आजाद समाजसेवी
अरविंद नंगेले दीपक बरार जिपा सदस्य निवाड़ी बालचंद भरतेले बाबूलाल पार्षद राजेश पैतपुरा रोहित पृथ्वीपुर
अखिलेश जेर रवि टीकमगढ़ दिलीप पंकज इत्यादि समाजजन शामिल हुए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

