टीकमगढ़। महिला एवं परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर शहर के चकरा तिराहे से पैदल चलकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वेतन वृद्धि एवं ग्रेड पे में विसंगतियों के साथ संविदा पर्यवेक्षकों की पदोन्नति एवं नियमितीकरण को लेकर मांग की गई। जिला परियोजना संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया उक्त विषय मे विभागीय अधिकारियों एवं मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को कई बार लिखित एवं मौखिक अवगत कराया गया इसके बाद भी सरकार मौन बनी बौठी है हद तो तब हो गई जब महिला बाल साधक मंत्री ने महिला एवं परियोजना संघ को मिलने से मना कर दिया इस प्रकार की उपेक्षा से समस्त महिला परियोजना संघ मैं असंतोष व्यात है इससे प्रतीत होता है कि सरकार को महिला परियोजना एवं पर्यवेक्षकों की 30 वर्षों से लंबित मांगों की चिंता नहीं है। ज्ञापन में जिला परियोजना संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, पर्यवेक्षक संघ की जिला अध्यक्षा सुमन त्रिपाठी, पर्यवेक्षक संघ की कोषाध्यक्ष बसंती अहिरवार, सचिव नीलम श्रीवास्तव, अंकुर साहू स्वप्निल जैन, रमाकांति मौजूद रही।

