टीकमगढ़ । मुख्यमंत्री लाडली बहिना योजना में बाधक बन रही बिजली करीब 01 माह से इस ग्राम पंचायत में बिजली की आपूर्ति ठप्प है अब मुख्यमंत्री लाडली बहिना योजना के फॉर्म कैसे भरे जाएं जहां लोगों के ना तो मोबाइल चार्ज हो पा रहे हैं और ना ही लैपटॉप चार्ज होते हैं जबकि पूरा काम इस योजना का बिजली पर ही डिपेंड है जहां केवाईसी होना है फोटोकॉपी भी होना है लेकिन बिजली ना होने से इन तमाम कार्यों के लिए ग्रामीण परेशान हो रहे हैं यह हालात हैं ग्राम पंचायत केशवगढ़ के जो कि जतारा जनपद मोहनगढ़ क्षेत्र की की ग्राम पंचायत है जहां लोग 1 माह से बिजली न होने के कारण लगातार परेशानियों से झूज रहे हैं और अब तो मुख्यमंत्री लाडली बहिना योजना के आवेदन भरने के लिए इस ग्राम पंचायत के ग्रामीण दरबदर हो रहे हैं जहां ग्राम वासियों ने जिला प्रशासन सहित बिजली विभाग के आला अधिकारियों से यह मांग की है कि जल्द से जल्द ग्राम पंचायत केशवगढ़ में बिजली की सप्लाई चालू कराई जाए जिससे कि मध्यप्रदेश शासन की य इस जन हितेषी योजना के कार्य समय रहते सुलभता से हो सकें। ग्राम पंचायत केशवगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ का कहना है कि हम ग्राम पंचायत कार्यालय में जब जाते हैं तो वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो जाती है लेकिन बिजली ना होने के कारण तमाम कार्य बाधित हो रहे हैं जिसके चलते मुख्यमंत्री लाडली बहिना योजना के आवेदन भी सुलभता के साथ भर पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की लाडली बहिनों के लिए लाडली बहिना योजना शुरू की है जहां इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर उन्होंने जिला कलेक्टरों सहित तमाम जिम्मेवार जनप्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया है कि इस योजना में किसी भी प्रकार की कोई भी बाधा ना हो और लाड़ली बहिनों के आवेदन कार्य बड़ी ही सुलभता से हो सके लेकिन ग्राम पंचायत केशवगढ़ के हालात बदत्तर हैं जहां 01 महीने से बिजली नहीं है।

