इटारसी/ प्रदीप गुप्ता / अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा की प्रेस वार्ता इटारसी के स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित हुई । वार्ता के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिल भारत हिंदू महासभा अपने प्रत्याशी मजबूती से खड़ा करेगी। मध्यप्रदेश विधानसभा में हिंदुत्व के मुद्दों को मजबूती से नहीं उठाया जा रहा है। जिसकी कमी को पूर्ति करने के लिए कट्टर हिंदूवादी व्यक्ति को विधानसभा में प्रत्याशी के रूप में उतारा जाएगा । हिंदू महासभा सामान्य नागरिक कानून, जनसंख्या नियंत्रण कानून, एक विवाह एवं दो बच्चों का कानून, गौ हत्या को प्रतिबंधित करने वाला राष्ट्रीय स्तर का कानून बने । साथ ही गौ हत्या के लिए फांसी की सजा हो, साधु संतों की रक्षा हो, लव जिहाद एवं धर्मांतरण पर पर पूर्ण रोक लगे ।राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि इटारसी शहर में कुछ लोग फर्जी तरीके से अखिल भारत हिंदू महासभा के नाम का उपयोग कर फर्जी रूप से अपने को हिंदू महासभा का पदाधिकारी बता रहे हैं, ऐसे लोगों पर शीघ्र कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।
प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार ने बताया कि हिंदू महासभा का सदस्यता अभियान तेजी से प्रदेश स्तर पर चल रहा है और शीघ्र ही एक मजबूत संगठन खड़ा हो जावेगा एवं जो लोग हिंदू महासभा का नेता बता कर फर्जी तरीके से घूम रहे हैं वह पूरी तरह से बेनकाब होंगे । संभागीय संगठन मंत्री डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि नर्मदापुरम संभाग के तीनों जिलों में सदस्यता अभियान को और अधिक गति देकर संगठन को मजबूत किया जाएगा । प्रेस वार्ता में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी कन्हैयालाल रैकवार प्रदेश महामंत्री, डॉ प्रताप सिंह वर्मा संभागीय संगठन मंत्री, राजा प्रजापति जिला सह मंत्री, आशीष प्रजापति नगर उपाध्यक्ष, प्रमोद शर्मा नगर सह मंत्री, भानु जोठे, पवन मोहोबे उपस्थित रहे ।

