टीकमगढ़/निवाड़ी जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल (भापुसे) ने आज रामराजा सरकार के दर्शन उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय निवाड़ी पहुंचकर जिले की पुलिस अधीक्षक पद का कार्य भार संभाला।
निवाड़ी जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल (भापुसे) आज पुलिस अधीक्षक का पदभार गृहण कर लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने बाली मीडिया प्रतिनिधि, पत्रकारों से रुवरू हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मीडिया बंधुओं से जाना कि निवाड़ी पुलिस से आम जनता को क्या अपेक्षा है? जिले की कानून व्यवस्था में सुधार के लिए निवाड़ी पुलिस से क्या उम्मीद है? जिन्हे पूर्ण करने एवं उनका उचित समाधान करने के लिए में सदैव तत्पर रहूंगा।

