टीकमगढ़ । बुधवार 29 मार्च 2023 की दोपहर करीब 12 बजे जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी पत्रकारों से रूबरू हुए और पत्रकारों के साथ बैठकर जिले की कानून व्यवस्थाओं के संबंध में तमाम जानकारियां परस्पर साझा की और अनेक महत्वपूर्ण आवश्यक मुद्दों पर पत्रकारों से वार्तालाप भी किया। इस मौके पर प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी एवं नगर निरीक्षक मनीष कुमार व सूबेदार उत्तम सिंह कुशवाह आदि पुलिस प्रशासन के संबंधित अधिकारी ,कर्मचारी गण भी मौजूद रहे। पत्रकारों से रूबरू होते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को पत्रकारों ने तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया जो कि आवश्यक मुद्दे हैं जिन से काफी परेशानियां भी लोगों को होती हैं वहीं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने भी पत्रकारों को तमाम भरोसा दिलाया कि आगामी कानून व्यवस्था को पूरी तरह शुद्रण बनाया जाएगा और पुलिस की कार्यप्रणाली आम जनमानस के साथ समन्वय बनाकर होगी एवं नवागत पुलिस अधीक्षक ने भी समय-समय पर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात जिले वासियों से की है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य यह रहता है कि सदैव पीड़ित को न्याय मिले और जो भी मामला हो पूरी तरह निष्पक्ष हो और निष्पक्ष रूप से उसमें पीड़ित को न्याय मिले। ,,,,थानों की कार्यप्रणाली पर रहेगी विशेष नजर,,,, नवागत पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी का कहना था कि जिले भर के थानों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर मेरी विशेष नजर रहेगी और मेरा यह लक्ष्य रहेगा कि प्रत्येक जिले के थाने में लोगों के लिए कानून व्यवस्था सही और चुस्त-दुरुस्त रहे।,,,,, कानून व्यवस्था को लेकर यह रहेगा मुख्य लक्ष्य,,,,, कानून व्यवस्था के मुख्य लक्ष्य को लेकर जब पत्रकारों ने उनसे पूछा तो उनका कहना था कि कानून व्यवस्था को लेकर सदैव समय-समय पर जहां जैसी भी पुलिस की आवश्यकता और कानून की रक्षा को लेकर जरूरत होगी वहां वैसे ही पुलिस की कार्यप्रणाली तत्पर होगी।,,,, अपराधी और अपराधों पर होगी कड़ी नजर,,,,, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी का कहना था कि अपराधों को लेकर और अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी प्रकार के अपराध और अपराधियों को बख्सा नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि 2017 बैच के नवागत पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने मंगलवार को जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार संभाल लिया है और कानून व्यवस्था को सदैव शुदृण रखने की बात उनके द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान कही गई है।