टीकमगढ़। नगरपालिका कार्यालय में 29 मार्च 2023 बुधवार के दिन नगर पालिका परिषद का विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें करीब 16 बिंदु रखे गए थे इन सभी 16 बिंदुओं में लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बनी है लेकिन 1-2 बिंदु ऐसे हैं जिन पर भी सहमति बन रही है नगर पालिका सीएमओ श्रीमती गीता माझी ने बताया कि विशेष सम्मेलन के दौरान सभी बिंदुओं पर बारी बारी से चर्चा की गई और परिषद में सभी बिंदुओं पर सहमति बनाई गई है इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक सहित नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा संजय नायक और सीएमओ श्रीमती गीता माझी सहित पार्षदगण एवं नगर पालिका के संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे। सीएमओ श्रीमती गीता मांझी ने बताया कि नगर पालिका के इस विशेष सम्मेलन में बजट मुख्य बिंदु था जहां 88 करोड़ 47 लाख 65 हजार रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।