टीकमगढ़ । रेंज ऑफिसर बल्देवगढ़ के शासकीय वाहन बोलेरो में 29 मार्च 2023 बुधवार को एक साँप घुसने की सूचना मिली साँप बोलेरो से निकलकर परिक्षेत्र सहायक बल्देवगढ़ के आवास में घुस गया था जिसे हर्ष कुमार तिवारी ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया । हर्ष कुमार तिवारी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया की साँप का नाम घोडापछाड ,धामन इंडियन रैट स्नेकव जो बिषहीन होता है। उल्लेखनीय है कि बल्देवगढ़ रेंज ऑफिसर के शासकीय वाहन में सांप घुस गया उसके पश्चात वह सांप उनके शासकीय आवास में चला गया तो इसकी सूचना हर्ष कुमार तिवारी को दी गई हर्ष कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर सांप को रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।